Wednesday, January 20, 2021

त्रिभंग या बहुभंग

 त्रिभंग या बहुभंग 

बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर फिल्म त्रिभंग की चर्चा चल रही थी। कई बार इसका प्रोमो सामने आया लेकिन न जाने क्यों प्रोमो देखते हुए फिल्म देखने की इच्छा नहीं जागी इसलिए इसे स्थगित करती रही।

आज सोचा कि क्यों न इसे देख ही लिया जाये। अकसर बहुत ज्यादा तारीफ प्राप्त फिल्म या वेबसीरीज निराश ही करती हैं लेकिन हो सकता है कि यह इस धारणा को तोड दे। एक संवेदनशील लेखिका द्वारा लिखी कहानी पर नामी अभिनेत्रियों का अभिनय कुछ तो खास होगा। स्त्री जीवन और उसकी जिजीविषा को कोई अलग आयाम उठाया गया होगा इसमें।

फिल्म की शुरुआत में कांपते हाथों से लिफाफे पर नाम लिखती नायिका के साथ शुरू हुई कहानी नायिका की इस स्वीकारोक्ति के साथ कि उससे गलती हुई है। जीवन कई बार चुनाव के मौके देता है और उस चुनाव में गलती होना स्वाभाविक है लेकिन इस फिल्म में जो हुआ वह गलती नहीं ब्लंडर ज्यादा लगा।

एक लेखिका जो माँ भी है उसका अपने पति बच्चों जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ कर सिर्फ लेखन में लिप्त होना कई प्रश्न खड़े करता है।

लेखन इतना जरूरी था तो शादी करने घर गृहस्थी बसाने की क्या जरूरत थी? जिन बच्चों को जानते समझते पैदा किया उनकी जिम्मेदारी से बड़ा और क्या?

अब अगर नारीवादी यह कहें कि क्या घर बच्चों के काम सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी है तो वे ये बताएं कि फिर नायिका पैसे कमाने की ही जिम्मेदारी उठा लेती। पति नौकरी कर रहा है उसकी माँ घर बच्चे संभाल रही है और फिर भी पत्नी दुखी है और आँसू पोंछती कोसती बच्चों को लेकर घर से निकल जाती है और नारीवादी यह कहने पर गुस्सा और दुख जताते हैं कि सास ने कहा 'ये तो मैं मर जाऊंगी तब भी लिखेगी' या आफिस से थके हारे आये पति ने कहा कि 'खाना लगाओ '। उनकी नजरों में यह स्त्री के लिए सबसे बड़ी गाली है।

नायिका को अबला बताते हुए कहानी की लेखिका और डायरेक्टर यह भूल गईं कि वह बूढ़ी औरत जो इस उम्र में अपने पोते पोती और घर को संभाल रही है वास्तव में उस पर अत्याचार हो रहा है। एक तरफ स्त्री वादी नारेबाजी करते हैं कि महिलाओं को घर गृहस्थी से रिटायर्मेंट नहीं मिलता दूसरी ओर वे खुद एक बूढ़ी स्त्री को घर गृहस्थी में झोंक रहे हैं और उसकी थकान उसकी झल्लाहट को नजरअंदाज करके उसे सास रूपी अत्याचारी साबित करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उसके सामने बहू लोगों के साथ बैठकर शराब पिये लेकिन वह कुछ न बोले। 

पति को शुक्र है कि बख्श दिया वह एक सफल पत्नी के तेवरों को झेलता आम आदमी है जो माँ बच्चों को हैरान परेशान देखता है लेकिन कुछ कर नहीं पाता। 

पहले समय में जब स्त्री घर छोड़ती थी या घर से निकाली जाती थी उसके सामने आजीविका की समस्या उत्पन्न होती थी। त्रिभंग की नायिका इसका तोड़ निकालती है कि किसी अमीर आदमी से प्रेम करो उसके दिये आलीशान मकान में रहो एक फुलटाइम मेड रखो और अपना लेखन जारी रखो। जब एक से दिल भर जाये या उसका दिल भर जाये दूसरे को पकड लो। जिस नायिका के पास पति के घर आने पर उसके पास दो मिनट बैठने की उसका हालचाल पूछने की फुर्सत नहीं है उसे बाय फ्रेंड बनाने उससे प्रेम करने की फुर्सत कैसे मिल जाती है? तब भी प्रेम करने की ही फुर्सत मिलती है अपने बच्चों को जानने समझने उनसे बात करने की न वह जरूरत समझती है न कभी कोशिश करती है।

क्या लेखिकाएं इतनी असंवेदनशील होती हैं कि उन्हें अपने ही बच्चों की परेशानियाँ नहीं दिखतीं?

जिस लेखिका को पहले ही उपन्यास के लिये अकादमी पुरस्कार मिलता है वह न अपने बच्चों का व्यक्तित्व बना पाती है और न ही उनका मन पढ पाती है। उसके पात्र कैसे होंगे यह तो सोचने की जरूरत ही नहीं है।

काजोल जिसने एक ऐसी लड़की का रोल किया है जिसने बचपन में माँ बाप को अलग होते देखा है माँ की गैरजिम्मेदारी की शिकार हुई है माँ के बाय फ्रेंड के द्वारा यौन अत्याचार सहा है वह बेहद अकेली है लेकिन अकेले पन की पूर्ति बिना शादी किये लिव इन में रहते बार बार पार्टनर बदलते करती है। वह अपने को विद्रोही दिखाने के लिए धाराप्रवाह गालियाँ देती हैं और एक सफल नृत्यांगना पेज थ्री पर्सनालिटी होते हुए भी पत्रकारों को उन्हीं के मुँह पर गालियाँ देती है।

माँ के कोमा में जाने पर उसे लोकाचार निभाते हास्पिटल जाना पड़ता है। एक स्वतंत्र स्त्री गालियाँ देने वाली अपनी माँ को उसके नाम से पुकारने वाली समाज क्या कहेगा के डर से माँ को देखने जाती है उसके साथ हास्पिटल में रहती है। यह तो आम स्त्रियाँ भी करती हैं। देखा जाये तो वह फिल्म की मुख्य हीरोइन है पर्दे पर सबसे ज्यादा फुटेज उसे ही मिला है लेकिन सिवाय गालियों के कोई महत्वपूर्ण डायलॉग या चरित्रिक मजबूती वे प्रकट नहीं कर पाई हैं। पहले प्यार के साथ लिव इन में रहना जिसमें उनकी माँ उनकी मदद करती हैं उस प्रेमी से प्रेगनेंट होना उसकी मारपीट सहना फिर उसे घर से निकाल देना। माँ से नाराजगी बेटी होने के बाद फिर माँ से जुड़ाव नृत्य से जुड़ाव लेकिन फिर माँ से कब कैसे दूरी बनी इसका कोई जिक्र नहीं है। उसका घर कैसे चला बेटी को अकेले कैसे पाला ये संघर्ष तो आजकल की फिल्मों में वैसे भी नहीं होते हैं। यही माँ अपनी बेटी का रिश्ता एक पारंपरिक परिवार में करने जाती है तो वहाँ कहती है कि अगर आपको दहेज चाहिए तो मुझे एक अमीर बाय फ्रेंड पकड़ना पडे़गा क्योंकि अभी तो मेरे पास कुछ नहीं है। आश्चर्य कि ऐसी बात सुनकर भी वह पारंपरिक परिवार उनकी बेटी को अपनी बहू बना लेता है। हालाँकि शायद यही एक बात अच्छी और तसल्ली देने वाली है कि लड़की की माँ और नानी के अतीत की छाया उस लड़की के जीवन पर पड़ती नहीं दिखाई है।

फिल्म के अंतिम दृश्य में जब काजोल की बेटी अपनी सास से सिर पर पल्ला रखकर वीडियो काल पर बात करती है और उसकी माँ को सास की पूछताछ चिंता अखरती है। वह फोन लेकर खुद बात करती है। तभी वह अपनी बेटी से बात करती है और तब उसकी बेटी पहली बार अपनी माँ के सामने अपने दुख अपने अपमान बताती है जो उसे बचपन में माँ के व्यवहार के कारण मिले हैं। लब्बोलुआब यही रहा कि एक लड़की जिसे माँ की देखभाल नहीं मिली जिसके कारण वह अपनी माँ से नाराज रही वही अपनी बेटी की भावनाओं से इस कदर बेखबर है कि उसके प्रेगनेंट होने तक जान ही नहीं पाती कि बेटी कैसा महसूस कर रही है। यह माँ भी कलाकार है जो कि आम इंसानों से ज्यादा संवेदनशील माना जाता है।

अंततः सबसे युवा पीढ़ी की लड़की एक परंपरा वादी परिवार में इसलिए इतनी पाबंदियां सहती है कि उसे अपने बच्चे के लिए पिता का नाम चाहिए। वह ससुराल वालों को खुश करने के लिए भ्रूण परीक्षण तक करवाती है।

लब्बोलुआब यह है कि स्त्री स्वतंत्रता का अर्थ है अपनी जिम्मेदारियों से मुँह चुराना उस पर सीनाजोरी करना शराब पीना देह की स्वतंत्रता का इस्तेमाल आर्थिक स्वतंत्रता लेने के लिए करना और बाय फ्रेंड कपड़े की तरह बदलना। जब यह भटकन पीढ़ी दर पीढ़ी चले तब फिर घूम फिर कर उसी सोलहवीं सदी में पहुँच जाना जहाँ सिर ढंकना बेटा पैदा करना जैसी चीजें स्त्री को घर से बांधे रखती हैं और उनके बच्चों को पिता का नाम दिलवा देती हैं।

अंत में एक प्रश्न जो मेरे दिमाग में कुलबुलाता रहा कि आज अच्छे-अच्छे लेखक भी अपने लेखन से चार लोगों को काफी नहीं पिला सकते वहीं फिल्म की नायिका अपने लेखन से न सिर्फ अपना उच्च स्तरीय जीवन चलाती हैं बल्कि शराब के गिलास पर गिलास खाली करती रहती हैं।

कविता वर्मा

#tribhang #kajol 

Saturday, January 16, 2021

उन आठ दिनों की डायरी 8

12 नवंबर 2020 

आज सुबह से जाने की तैयारी जैसी हडबडी थी अंदर से बार बार रुलाई आ रही थी लेकिन दिमाग हर चीज हर काम को करने में भी लगा था। कई बार सबकी नजरें बचा कर मन में भरी दुख आशंका डर की बदली को बरसा कर हल्का करने की कोशिश की लेकिन ये इतने अधिक थे कि बार बार फिर भर आते थे। इन्हें बार बार खाली करने का समय कहाँ था। खाली पेट बहुत सारे टेस्ट होना था। बिटिया ने कहा वह हमें छोड़कर वापस आ जायेगी फिर खाना बना लेगी।

स्नान ध्यान करके भगवान के आगे दीपक लगा कर देर तक सलामती की कामना करती रही। सवा नौ बजे के लगभग हम मेदांता हास्पिटल पहुँचे। गेट पर हमें छोड़कर बेटी कार पार्क करने चली गई। मैंने व्हीलचेयर मँगवाई और बताया कि डॉ श्रीवास्तव के पेशेंट हैं कल बायपास होना है। उन्होंने तुरंत इमर्जेंसी डोर से उन्हें अंदर लिया और मुझे काउंटर पर एडमिशन के लिए कहा। चूंकि एक दिन पहले सभी बात हो चुकी थी मेडिकल इंश्योरेंस से क्लीयरेंस आ चुका था इसलिए वहाँ कोई ज्यादा समय नहीं लगा। कहना पडे़गा कि मेदांता का स्टाफ बहुत विनम्र और मददगार है। पूरा फार्म भी उन्होंने ही भरा मुझे सिर्फ अपना नाम पेशेंट से रिश्ता और साइन करना था। जब सब करके फाइल लेकर इमर्जेंसी रूम में पहुँची तब तक पतिदेव के टेस्ट शुरू हो चुके थे। उन्होंने हास्पिटल की ड्रेस पहन ली थी। उनके कपड़े मुझे दिये और जल्दी ही हमें रूम में शिफ्ट कर दिया। यहाँ भी कुछ जानकारी ली गईं बेटी भी आ गई थी अब सारे दिन बस टेस्ट होना थे। एक्सरे डोपलर ईको ब्लड शुगर बीपी के अलावा एनेस्थेटिस्ट की इंक्वायरी। दिन भर फोन आते रहे डाक्टर नर्स हाउस कीपिंग की आवाजाही के बीच मन कभी आशा से भर जाता कभी डर और आशंका से। बीच-बीच में जब भी समय मिलता हम एक-दूसरे का हाथ थामे बैठे रहते। दोनों ही डरे हुए थे और दोनों ही एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। अपने अंदर आये नकारात्मक विचारों को होठों पर आने से रोक रहे थे जो अत्यधिक दबाव से तरल होकर आँखों के रास्ते बाहर आ रहे थे।

यहाँ नर्सिंग स्टेशन मतलब इस फ्लोर का काउंटर रूम के बाहर ही था। वहाँ से नर्स डाक्टर की बहुत तेज आवाजें आ रही थीं। दोपहर में थोड़ी देर सोने की कोशिश की लेकिन दुश्चिंता और शोर ने सोने नहीं दिया। दो रातों की अधूरी नींद अब थकान पैदा कर रही थी। 

बेटी वापस घर जाये खाना बनाए इसकी इच्छा नहीं हुई। पास ही एक रेस्तरां था वहाँ जाकर हमने बारी बारी से खाना खाया। पतिदेव का खाना नाश्ता हास्पिटल कैंटीन से आ रहा था। 

हसबैंड को एक्सरे के लिए लेकर गये काफी देर हो गई वे वापस नहीं आये। बेटी देखने गई तो देखा कि वहाँ लंबी वेटिंग है और वे बाहर व्हीलचेयर पर बैठे हैं। यह देखकर वह नाराज हुई कि पहले पता करो कि रूम खाली है या नहीं। कोरोना काल में इस तरह कारीडोर में इतनी देर पेशेंट को क्यों बैठाना। फिर वह भी वहीं रुकी रही ।वापस आकर उसने पूरी बात बताई।

उसका भी तनाव लगातार बढ़ रहा था वह कुछ बोल नहीं रही थी लेकिन अंदर ही अंदर चिंतित थी। अभी तक कभी ऐसी कोई स्थिति नहीं आई थी उसके जीवन में पहली बार ऐसा तनाव आया था जिसे एक के बाद एक कामों के चक्कर में उसे निकालने का समय उसे भी नहीं मिल रहा था।

शाम को एनेस्थिसिया देने वाले सीनियर डाक्टर आये और उन्होंने लंबा इंटरव्यू लिया। खान पान की आदतें किस हाथ से काम करते हैं वगैरह वगैरह। यह सब आपरेशन की तैयारी का हिस्सा था।

शाम को बेटी को घर जाने का कह दिया।। छोटी बेटी से भी वीडियो काल पर बात हुई। वह भी अपनी चिंता और तनाव के साथ इतनी दूर अकेली थी। उसके सब्मिशन हो चुके थे इसलिए अब उसे हर पल की खबर दे रहे थे। या कहें कि उससे कह कर अपना मन हल्का कर रहे थे। वह भी हौसला बढा रही थी और बात करते करते हँस रही थी वास्तव में तो वह अपनी रुलाई रोक रही थी।

अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे आपरेशन थियेटर में जाना था। मम्मी पापा को भी सुबह जल्दी आने का कह दिया था। बेटी से भी कहा अब घर जाओ। गुरुजी ने कुछ दान का कहा था उसकी सामाग्री खरीद कर रख लो कल सुबह जल्दी दान कर आना। देर रात तक आवाजाही चलती रही। करीब दो बजे एक ब्लड टेस्ट के सैंपल लेने नर्स आई। सैंपल लेते ही पतिदेव को अचानक घबराहट शुरू हो गई। ड्यूटी डाक्टर को बुलाया उन्होंने चैक किया सब ठीक था तब तक घबराहट कम हो गई। डाक्टर को कहा कि बाहर बहुत शोर है हम एक मिनट नहीं सो पा रहे हैं। यह तीसरी रात थी जो आँखों में कट रही थी।

नर्स ने कहा कि सुबह साढ़े चार बजे उठकर नहा कर तैयार हो जाएं। अब बमुश्किल तीन घंटे बचे थे आपरेशन में। मन बुरी तरह आशंकित था पलकें भारी थीं लेकिन नींद गायब थी। जैसे तैसे आँखें बंद किये पडे रहे। बाहर अब शांति थी लेकिन मन में उथल-पुथल मची थी। चार बजे हम उठ गये फ्रेश होकर थोड़ी देर बैठे फिर नहा कर तैयार हो गये। नर्स वार्ड बाॅय आ गये पतिदेव के पूरे शरीर पर बीटाडाइन का लेप किया। बड़ी बेटी को फोन किया वह घर से निकल गई थी। छोटी को फोन किया उससे बात की। हम आपरेशन थियेटर के बाहर पहुंचे बड़ी बेटी का फोन आया कि गार्ड अंदर नहीं आने दे रहा है। उससे बात की लेकिन फिर भी उसने बेटी को अंदर नहीं आने दिया। पतिदेव को ओटी के अंदर करने के लिए डाक्टर आ गई उनसे रिक्वेस्ट की कि बस दो मिनट बेटी आ रही है उससे मिल लेने दीजिए। वे रुक गये लेकिन बेटी अभी भी नहीं आई। उसे फोन किया तो बोली मम्मी अंदर नहीं आने दे रहे हैं। वहाँ मौजूद गार्ड से कहा कि प्लीज फोन करके बोलो न। उसने फोन किया कि उसके पापा का बायपास है आने दो अंदर। पापाजी का फोन आया वे रास्ते में थे। उनसे कहा कि हम ओटी के बाहर खड़े हैं। दो तीन मिनट में बेटी दो दो सीढियाँ चढते हुए आई वह बुरी तरह हाँफ रही थी। उसने पापा को दूर से देखा। पतिदेव ने उससे कहा मम्मी का ध्यान रखना।

मम्मी पापा पहुंच नहीं पाये ओटी का दरवाजा बंद हो गया।

अचानक आई इस विपत्ति पर कैसी मनःस्थिति थी और किस तरह से उसका सामना किया इसका दस्तावेजीकरण करने की कोशिश की है। यह पूर्णतः निजी और मौलिक है। इस पर किसी तरह की आपत्ति और शंका के लिए कोई स्थान नहीं है। बस इसे पढ़कर ऐसी स्थिति का कोई धैर्य से सामना कर पाए इसलिए इसे लिखा गया है।

#बायपास #bypass #minor_attack 

Thursday, January 14, 2021

उन आठ दिनों की डायरी 7

11 नवंबर 2020

रात की भयावह परछाई सुबह के उजाले में कहीं नहीं थी लेकिन मन के किसी कोने में उसकी कालिमा अपना असर छोड़ गई थी। क्या हुआ था रात में क्या हार्ट को ब्लड आक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही थी? क्या वह भी कोई छोटा सा अटैक था? क्या यह कोई ईश्वरीय संकेत था जो कह रहा था कि अपने निर्णय पर विचार करो?

मुझे पाँच तारीख याद आ गई जब सुबह आफिस जाते समय हसबैंड ने सीना दबाया था। वह प्रथम ईश्वरीय संकेत था जिसे नजरअंदाज किया गया। दूसरा था जब पतिदेव आफिस में सीढ़ियों से चढ़े और हाँफने लगे थे लेकिन वे रुके नहीं और काम करते रहे। उन्होंने किसी को भी अपनी तकलीफ के बारे में नहीं बताया। अगर बताया होता तो कोई उन्हें डाक्टर के पास ले जाता उसी समय ईसीजी हो जाता तो शायद अटैक नहीं आता और हार्ट को नुकसान नहीं होता। अटैक के बिना भी एंजियोग्राफी करवा लेते।

कल रात जो हुआ वह भी ईश्वरीय संकेत था। शरीर ने अपने संकेत भेजे हैं क्या इन्हें नजरअंदाज करना ठीक होगा?

इतना बड़ा आपरेशन पूरे शरीर को खोलना उसमें से हार्ट को बाहर निकालना। आपरेशन के बाद लंबी देखभाल और जीवन चक्र में इतने आकस्मिक बदलाव। अब न वह बेफिक्री रहेगी न स्वतंत्रता कि कभी भी कहीं भी घूमने फिरने चल दो कितनी भी गाड़ी चलाओ जहाँ जो मिले खाओ पियो। सोच सोच कर रोना आ रहा था लेकिन रो नहीं सकती थी। यह समय कमजोर पड़ने का नहीं है। 

थोड़ी देर पतिदेव से बातचीत की क्या हो रहा था कैसा लग रहा था? क्या करें आपरेशन की डेट ले लें क्या? अभी तीन चार दिन डाक्टर यहाँ हैं फिर वे बाहर चले जाएंगे। एक और डाक्टर का ओपिनियन लेने का विचार था लेकिन वह जिस हास्पिटल में आपरेशन करते हैं उसकी अच्छी रिपोर्ट नहीं थी इसलिए मन आगे पीछे हो रहा था।

लगभग ग्यारह बजे मैंने मम्मी पापा जी को फोन किया रात में क्या हुआ और आगे क्या करें का विचार करना है तो आप लोग आ जाओ। उन्हें बताते बताते रोना आ गया। आज सुबह बिटिया भी पूना से इंदौर आने के लिए निकली थी। वह अपनी गाड़ी से आ रही थी। उससे भी सतत संपर्क बना हुआ था लेकिन उसे अभी तक कुछ नहीं बताया था।

मैं खाना बनाने की तैयारी में जुट गई। पतिदेव ने तब तक मेडीकल क्लेम के लिए एजेंट को फोन किया। उसने हास्पिटल में डाक्टर के असिस्टेंट को फोन किया और जो भी जरूरी पेपर्स लगने थे उनकी स्कैन कापी उसे भेजीं। खाना बनने खाने तक लगभग तय हो गया कि अगले दिन ही हास्पिटल में एडमिट होना है ताकि उसके अगले दिन यानि कि रूपचौदस के दिन बायपास सर्जरी हो सके।

अभी दिन उगे बमुश्किल पांच घंटे हुए थे हमें उठे शायद चार घंटे ही हुए थे। एक रात पहले सोच कर सोये थे कि आपरेशन दस पंद्रह दिन बाद करवाएंगे। रात में विचार डगमगाया। सुबह सब ठीक था और मात्र तीन चार घंटे में बायपास करवाना है यह लगभग तय हो गया था।

दो बजे तक मम्मी पापा जी आ गये ।उन्हें भी बताया कि अब और ओपिनियन के लिए रुकने का समय नहीं है। वैसे भी एंजियोग्राफी करने वाले डाक्टर ने भाभी ने उनकी बहन जो हार्ट सर्जन हैं उन्होंने और कल डाक्टर श्रीवास्तव ने बायपास के लिए ही कहा है तो अब करवा लेना ही बेहतर है।

दरअसल कुछ दिन रुकने का एक कारण यह भी था कि भाई तीन साल बाद नाइजीरिया से वापस आया था और हम चाह रहे थे कि वह अपने परिवार के साथ दीपावली मना ले। आपरेशन के कारण वह परिवार के पास नहीं जा पाता जो दूसरे शहर में रहता है। लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी बन गई थीं कि रुकना संभव नहीं था। रात बड़ी भयावह थी जिस तरह की असहायता महसूस की थी और जिस गंभीर स्थिति की आशंका अब बन गई थी उसके बाद तुरंत बायपास ही उचित था।

पापाजी ने भी कहा कि दीपावली तो हर साल आएंगी। भाई से बात की तो वह भी बोला मेरे और दीपावली के लिए मत रुको जो जरूरी है वह करो। भाभी से बात हुई उन्होंने भी कहा कि नहीं स्थिति ठीक नहीं है देर मत करो।

शाम को बिटिया के आने का समय होने को था मैं खाने की तैयारी में लग गई। दिन भर के लंबे सफर के बाद वह थकी होगी। अगले दिन सुबह हास्पिटल जाने की तैयारी भी करना था।

पाँच बजे बिटिया आ गई ।वह नाना-नानी को देखकर चौंकी। हालचाल पूछने के बाद उसे बताया कि कल पापा को एडमिट होना है परसों बायपास है।

चौंक गई वह भी सब कुछ अचानक लेकिन जल्दी ही संभल गई ठीक है क्या तैयारी करना है बताओ।

छोटी बेटी को भी फोन करके बताया कि पापा का आपरेशन करने का डिसाइड किया है और कल एडमिट हो जाएंगे। थोड़ी देर में उसने अपने दोस्तों से और गूगल पर आपरेशन के बारे में पता किया और हमें हौसला देने लगी कि सब ठीक होगा। वह बड़ी कुशलता से अपने डर और तनाव को छुपा रही थी। 

खाना खाते नौ बज गये। सुबह की तैयारी करके रख दीं थोड़ी देर टीवी देखा आज का दिन भी बेहद लंबा और व्यस्त रहा।  रात में थोड़ी देर पतिदेव के पास बैठी। मन का डर जुबान पर आ ही गया। तुम ठीक हो जाओगे न? बस जो भी हो ठीक हो जाना कहते कहते रोना आ ही गया।

हम दोनों देर तक एक दूसरे का हाथ थामे बैठे रहे।

रात बारह बजे अचानक नींद खुल गई। एक रात पहले का वह पल ही था जिसने जगा दिया। करीब एक घंटे तक पतिदेव के चेहरे को देखती रही। उनकी साँसों की गति माथे का ताप सभी नार्मल था कि अचानक उनकी नींद खुल गई। फिर वही दर्द वही बैचेनी। मैंने उठकर गर्म पानी दिया। वे टायलेट गये लेकिन बैचेनी दूर नहीं हुई। मन हुआ सुबह का इंतजार क्यों अभी हास्पिटल चलें। वे कभी लेटते कभी बैठते कभी गर्म पानी पीते कभी डकार लेने की कोशिश करते। मैं कभी उनकी पीठ पर हाथ फेरती कभी हाथ थामे बैठती भगवान का स्मरण लगातार करती रही हे ईश्वर रात ठीक से गुजर जाये।

ईश्वर ने सुन ही लिया। दिन भर की थकी हारी बिटिया को नींद से नहीं जगाना पड़ा। थोड़ी देर में पतिदेव सो गये मैं देर तक जागती रही।

#बायपास #bypass #minor_attack 

Monday, January 11, 2021

उन आठ दिनों की डायरी 6

 10 नवंबर 2020 

चार दिन बाद सुकून से नींद आई। सुबह जल्दी ही आँख खुल गई। हास्पिटल में सोशल मीडिया पर बात करते एक वैद्य का पता मिला था जिनकी बहुत तारीफ मेरी एक दोस्त ने की थी। मैंने फोन पर बात करके पूछा था कि क्या हार्ट प्राब्लम की दवा आयुर्वेद में है? उन्होंने आज बुलाया था। जाने के पहले जल्दी जल्दी घर के काम निपटाए। कोरोना के चलते अभी कोई हाउस हेल्प भी नहीं थी और अब तक पतिदेव जिन कामों में सहयोग दे देते थे वह भी कोई सहयोग नहीं कर पा रहे थे। साफ सफाई के साथ ही खाने की तैयारी पूरी की ताकि आते ही खाना बना सकूं। आयुर्वेद में नब्ज देखने का महत्व है इसलिए खाली पेट ही जाना था जबकि कुछ दवाएं जो चल रही थीं उन्हें नाश्ते के बाद ही लेना था। वैद्य जी से बात की तो उन्होंने कहा कि अन्न न खाएं कुछ और खाकर दवाइयाँ ले लें।

औषधालय घर से दूर था और मेन मार्केट में था जहाँ गाड़ी की पार्किंग मिलना मुश्किल था। हमने मेन मार्केट से दूर एक पार्किंग में गाड़ी खड़ी की और वहाँ से आटो करके औषधालय पहुँचे। नब्ज देखकर थोड़ी देर बातचीत करके और बहुत देर तक खुद की तारीफ करने के बाद दवाइयाँ दीं जिन्हें लेकर हम घर जाने के लिए निकले।

पतिदेव की गाड़ी अभी भी बाम्बे हास्पिटल में खड़ी थी जिसे लेने जाना था। वहाँ हुए कुछ टेस्ट की रिपोर्ट भी मिली नहीं थीं इसलिए लौटते में बाम्बे हास्पिटल गये। वहाँ देर तक इस डिपार्टमेंट से उस डिपार्टमेंट में घूमते रहे लेकिन कोई जिम्मेदारी से जवाब नहीं दे रहा था। अंततः एक व्यक्ति को कुछ तरस आया और उसने हस्तक्षेप किया और ईसीजी की रिपोर्ट और एक्सरे की रिपोर्ट दिलवाई लेकिन एक्सरे फिल्म नहीं मिली। 

इसी समय डाक्टर से मिले और अनायास मैंने पूछा वर्माजी गाड़ी चला सकते हैं? उन्होंने कहा असंभव। अब गाड़ी ले जाने का सवाल ही नहीं था हम घर आ गये। 

 काफी देर हो गई थी आते ही खाना बनाया और दोपहर में थोड़ी देर आराम किया।

शाम को पांच बजे मेदांता हास्पिटल के हार्ट सर्जन डॉ श्रीवास्तव से अपॉइंटमेंट था। उन्हें दिखाने के लिए एंजियोग्राफी की सीडी ले जाना था। हमने सीडी देखने के लिए लैपटॉप में चलाई लेकिन वह प्ले ही नहीं हो रही थी। बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी वक्त पंजाब से भतीजे का फोन आया। वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। जरूरी हालचाल बता कर उससे कहा कि यह सीडी कैसे चलेगी बताओ। सीडी डाउनलोड करके उसे भेजी। उसने थोड़ी देर देखा फिर फोन करके बताया कि क्या कैसे करना है। पांच बजने वाले थे फिर जल्दी से तैयार हुए हास्पिटल जाने के लिए। पतिदेव ने एक ड्राइवर बुलवा लिया था जो गाड़ी से हमें लेकर हास्पिटल पहुँचा।

वहाँ ओपीडी का रजिस्ट्रेशन करवाकर ऊपर गये तो डॉक्टर के असिस्टेंट ने कहा कि एक्सरे करवाइये। मरीज का कोरोना टेस्ट के लिए एक्सरे जरूरी है। बाम्बे हास्पिटल में तीन-चार एक्सरे हुए थे लेकिन सभी उन्होंने रख लिये थे। सिर्फ रिपोर्ट देखकर वे लोग मानने को तैयार ही नहीं थे। मैंने उनसे कहा कि आपके हाथ में पेपर्स हैं जो बता रहे हैं कि पेशेंट कल तक हास्पिटल में एडमिट थे और वह भी हार्ट प्राब्लम के लिए। सारी दवाइयाँ हार्ट प्राब्लम की हैं कोई भी कोरोना की दवा नहीं है। इसका यह अर्थ है कि पेशेंट को कोरोना नहीं है। आप मेरी बात न माने लेकिन आपके हाथ में जो पेपर्स हैं वह आपके प्रोफेशन के लोगों द्वारा बनाए गये हैं उनकी बात तो मानें। ये पेपर्स बाम्बे हास्पिटल के हैं कोई गली कूचे के छोटे से हास्पिटल के तो नहीं हैं।

मेरे तर्क ने उन्हें सोचने को मज़बूर किया और वे बिना एक्सरे डाक्टर को दिखाने पर सहमत हो गये। डाक्टर के केबिन में सीडी लैपटॉप पर लगा कर देखी जा चुकी थी। हम गये तब तक वे देख चुके थे। उनके सामने एक बड़ा सा शीशा लगा था। हम उनसे कम से कम आठ फीट दूर बैठे थे। शीशे के उस पार डाक्टर ने फेसशील्ड लगा रखी थी। देख कर हँसी भी आई कि इतने सब के बाद अगर कोरोना पेशेंट भी होगा तो उसके विषाणु कैसे डाक्टर तक पहुँचेंगे?

मजे की बात यह कि चेस्ट एक्सरे सिर्फ पेशेंट का होता जबकि अटेंडेंट यानि की मेरा नहीं होता और मैं भी उसी केबिन में बैठी थी।

डाॅ ने कुछ प्रश्न पूछे और बताया कि यह हाई रिस्क सर्जरी है और तुरंत करवाना चाहिये। साथ ही बताया कि वे अगले किन किन दिनों में आपरेशन कर सकते हैं। उसके बाद वे एक हफ्ते के लिए देश से बाहर जाने वाले थे।

मैंने उनसे पूछा कि अगर हम आठ दस या पंद्रह दिन रुकते हैं फिर आपरेशन करवाते हैं तो रिस्क फैक्टर क्या होंगे?

अगला अटैक मेजर हार्ट अटैक होगा।

इस बात ने तो जैसे साँस ही रोक दी।

यह अटैक हो सकता है अगले पांच दस या पंद्रह दिनों में आ जाये या शायद पाँच साल तक न आये कुछ कह नहीं सकते। 

सच ही था कैसे कहा जा सकता है कि शरीर के अंदर किसी अनजानी शक्ति से चलती मशीनरी कब क्या रंग दिखाएगी? 

किसे पता था कि आठ दिन पहले डेढ़ घंटे तक बैडमिंटन खेलने वाले व्यक्ति की तीनों आर्टरी सिकुड़ गई हैं और अब बायपास ही एकमात्र इलाज है। यह बात बेहद डरावनी थी। 

आप वेन्स का बायपास करेंगे या आर्टरी का यह पूछने पर डाक्टर अचानक चौंक गये । इतने टैक्नीकल प्रश्न की उम्मीद उन्हें नहीं थी लेकिन क्षणांश में उन्होंने खुद को संभाल लिया फिर बहुत धैर्य और शांति से बताया कि वैसे तो वेन्स का ट्रांसप्लांट भी कई मामलों में अच्छा रहता है। वह भी काफी समय चलता है लेकिन आर्टरी का ट्रांसप्लांट भी कर सकते हैं। इसमें दो आर्टरी चेस्ट से और एक हाथ से निकाली जायेगी।

हार्ट के आपरेशन के एक हफ्ते पहले खून को पतला करने वाली दवाइयाँ बंद कर दी जाती हैं लेकिन कभी-कभी जरूरी होता है तो एक दो दिन पहले बंद करके भी आपरेशन किया जा सकता है। आप लोग जैसा भी डिसाइड करें बता दें। अभी दीवाली आने वाली है वह सब आप लोग देखें हम तो दीवाली के दिन भी आपरेशन करते हैं। 

इसके बाद डाक्टर के असिस्टेंट ने हमें आपरेशन के कितने पहले एडमिट होना कितने दिन रहना कितना खर्च क्या प्रोसेस सभी कुछ बताया। वहाँ से बाहर निकले तो दिल में बड़ा असमंजस था।

ड्राइवर गाड़ी लेकर आ गया और हम वहाँ से निकल कर बाम्बे हास्पिटल गये। वहाँ मैंने अपनी गाड़ी ली और ड्राइवर ने पतिदेव की गाड़ी ली और हम घर आ गये ।

आज का पूरा दिन बेहद व्यस्त और पल पल मन के विचार बदलने वाला था। सुबह आयुर्वेद पर विश्वास कर मन में जो आशा बँधी थी वह शाम तक डाक्टर की सलाह और चेतावनी के बाद डगमगा गई थी।

दिन भर की भागदौड़ के बाद भी पतिदेव को कोई थकान कोई शिथिलता नहीं थी। यह देखकर भी लगा कि शायद हम लोग कुछ ज्यादा सीरियस हो रहे हैं ऐसी भी गंभीर बात नहीं है। 

घर आकर थोड़ा आराम किया खाना बनाया पापाजी को फोन किया और बताया कि डाक्टर ने क्या कहा है। अभी तो कुछ समझ नहीं आ रहा है आयुर्वेद की दवाइयां शुरू करते हैं फिर दीवाली के बाद ही आपरेशन का सोचेंगे मैंने कहा। पापाजी भी इससे संतुष्ट ही दिखे।

रात में खाना खाकर थोड़ी देर टीवी देखा फिर सो गये।

लगभग डेढ़ बजे नींद खुली देखा पतिदेव बाथरूम जा रहे हैं। मैंने पूछा मैं चलूँ तो बोले नहीं। वहाँ से काफी देर में वापस आये और फिर बिस्तर में बैठे रहे।

 क्या हुआ?

कुछ अजीब सा लग रहा है शायद पेट दर्द हो रहा है। 

गैस तो नहीं बन रही? 

समझ नहीं आ रहा है थोड़ा गर्म पानी दे दो गैस पास हो जायेगी। 

मैंने पानी गर्म करके लाकर दिया। उसे पीकर वे वज्रासन में बैठ गये लेकिन अजीब सा दर्द घबराहट हो रही थी। मैंने माथे पर हाथ फेरा यह क्या उन्हें ठंडा पसीना आ रहा था। ठंडा पसीना अगला मेजर अटैक डाक्टर की बात दिमाग में गूँज गई। 

पता नहीं क्या है यह ऐसे में टहलने को भी नहीं कह सकते और क्या करें यह भी समझ नहीं आ रहा है। गाड़ी निकालूं हास्पिटल ले चलूँ या एंबुलेंस को फोन करूँ। दिमाग कुछ सोच नहीं पा रहा था। कभी उन्हें पानी देती कभी माथे पर हाथ फेरती तो कभी हास्पिटल जाने का विचार करती पतिदेव से पूछती हास्पिटल चलें क्या और वे चुप। खुद ही नहीं समझ पा रहे थे क्या कहें क्या करें? ये अटैक का दर्द है या गैस का? 

लगभग पंद्रह बीस मिनट यह असमंजस रहा फिर उन्हें कुछ ठीक लगने लगा और वे सो गये। मैं देर तक जाग कर उनके माथे पर हाथ फेरकर देखती रही कभी उनकी साँसों की गति देखती सुनती रही। वे चैन से सो रहे थे जब यह आश्वस्ति हुई तब पता नहीं कब मेरी आँख लग गई। 

कविता वर्मा 
#बायपास #bypass #minor_attack 

Friday, January 8, 2021

Tuesday, January 5, 2021

उन आठ दिनों की डायरी 5

8 /9 नवंबर 2020
देर रात रूम में आने के बाद शुगर बीपी टेस्ट फाइल का, दवाइयों का हैंड ओवर आदि करते साढ़े बारह एक बज गये। रात सुकून से गुजरी हालाँकि नई जगह नींद आसानी से नहीं आती लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा देर जागरण नहीं करना पड़ा। यह शायद दिन भर के तनाव और थकान के कारण हुआ कि नींद लग गई।
सुबह पांच बजे से हलचल शुरू हो गई स्पंज बेड क्लीनिंग बीपी शुगर टेस्ट। थोड़ी देर लेटे रहने की कोशिश की लेकिन बार बार किसी के आने-जाने से लेटना कहाँ हो पाता है इसलिए उठ जाना ही ठीक लगा।
कमरे की खिड़की से सोये अलसाये शहर का नजारा बहुत खूबसूरत था। हालाँकि दूर तक फैली धूल की लेयर इस आनंद में खलल डाल रही थी फिर भी बारहवीं मंजिल से शांत शहर को देखना खूबसूरत अहसास देता है। जल्दी ही सड़क पर ट्रैफिक शुरू हो गया था धूप धीरे-धीरे मकानों की छत से उतरते हुए दीवारों पर उतरते हुए सड़क पर गई थी। नाश्ता चाय अभी तक नहीं आया था। हसबैंड को तेज भूख लगने लगी। बाहर से कुछ लाना संभव नहीं था और अंदर कैंटीन पर ही निर्भर थे।
चाय नाश्ता करके स्नान किया तब तक हसबैंड के कलीग आ गये। उनसे देर तक बात हुई जिसमें एक दिन पहले उस डाक्टर की बदतमीजी के बारे में भी बात हुई। मुख्यतः वे मुझे शांत रहने और शिकायत न करने के लिए ही समझाते रहे। यह तो तय था कि उस डाक्टर को समझ आ गया था कि उसने बड़ी गलती कर दी है लेकिन मानें किस मुँह से। खैर मैं तो अभी सामने आई समस्या के समाधान में व्यस्त थी ऐसे में छोटी मोटी बातों के लिए समय कहाँ था?
दोपहर में डाक्टर राउंड पर आये उन्होंने बताया कि वे आज ही डिस्चार्ज पेपर बना कर दे देंगे। कल दिन में डिस्चार्ज हो जायेगा। आगे बायपास के बारे में क्या सोचा है आदि के बारे में बात करते रहे। मैंने बताया कि सेकेंड ओपिनियन ले रहे हैं फिर डिसाइड करेंगे।
मैं एक दिन पहले ही मेदांता हास्पिटल में फोन करके मंगलवार का अपॉइंटमेंट ले चुकी थी। हास्पिटल से तो सोमवार को डिस्चार्ज होना था लेकिन पिछले तीन बार के मेडीक्लेम के कटु अनुभवों ने बताया था कि लगभग पूरा दिन निकल जाता है क्लेम क्लीयर होने में इसलिए एक दिन बाद का ही लेना ठीक है।
रविवार का पूरा दिन आराम करते बीता। हसबैंड अच्छा महसूस कर रहे थे कुछ देर सोते कुछ देर खिड़की से बाहर देखते बातचीत करते दिन कट गया।
9 नवंबर 2020
सोमवार की सुबह से एक आस जगी कि आज तो घर चले जाएंगे। चाय नाश्ते के बाद इंतजार शुरू हुआ डिस्चार्ज का जो दोपहर के बाद देर शाम तक जारी रहा। शाम को तीस हजार रुपये जमा करने का संदेश आया। हसबैंड ने सारी जानकारी निकलवाई। पता चला कि प्रायवेट रूम होने से आईसीयू का पैसा भी फर्स्ट क्लास का जोड़ा गया था। जो दस हजार जमा किये थे वे भी समायोजित नहीं किये गये थे।
मेरा सब्र अब खत्म होने लगा था। हसबैंड ने दो तीन बार फोन पर बात की फिर खुद ही लिफ्ट से नीचे टीपीए डिपार्टमेंट में गये। वहाँ उन्हें लगभग पौन एक घंटा लग गया। कमरे में बैठे बैठे मेरा दिल घबराने लगा। अभी तीन दिन पहले ही अटैक आया है और इतनी भागदौड़ बहस। मेडीक्लेम की कैशलेस पालिसी के बावजूद हजारों का बिल होता ही है। इतने सबके बावजूद लगभग सत्ताईस हजार रुपये भरने थे जो जमा कर दिये।
यहाँ भी एक पेंच था कि जितने भी टेस्ट हुए हैं उनकी रिपोर्ट हमें नहीं दी गई। कहा गया कि वे मेडीक्लेम के लिए जमा होंगीं। जबकि तय था कि आगे अभी और इलाज करवाना है जिसमें ईसीजी चेस्ट एक्सरे सभी लगेंगे लेकिन और कोई रास्ता नहीं था। मेडीक्लेम कंपनियों और हास्पिटल की जुगलबंदी आपको बंधक बना लेती है और आप पालिसी होने के बावजूद अपनी ही चीजों से वंचित किये जाते हैं।
रात के खाने का समय हो गया था आसपास के कमरों में खाना आ रहा था। मैंने कैंटीन फोन लगाया और खाना भिजवाने को कहा। वहाँ से जवाब मिला आपका तो डिस्चार्ज हो गया है सुनकर खून खौल गया।
नहीं भैया कहाँ हुआ डिस्चार्ज अभी तो हम यहीं हैं अभी पेपर क्लीयर नहीं हुए हैं। अब बाहर का खाना लाने नहीं देते यहाँ खाना भिजवाते नहीं हैं तो पेशेंट को क्या भूखा रखोगे?
नहीं नहीं मैडम मैं खाना भिजवा देता हूँ। खैर थोड़ी देर में खाना आ गया। एक एक्स्ट्रा थाली के पैसे दिये और खाना खाया। रात के आठ बज गये थे इंतजार करते करते थक चुके थे अब घर जाकर खाना बनाना संभव नहीं था।
काउंटर पर बता दिया कि पैसे भर दिये हैं लेकिन देर तक कोई नर्स ड्रिप के लिए लगाई निडिल निकालने नहीं आई। मैं दो बार काउंटर पर जा चुकी थी। धैर्य चूकने को था मन चिल्लाने का हो रहा था बस और थोड़ी देर कह कहकर खुद को समझा रही थी।
निडिल निकलने के बाद दवाइयों के डोज के लिए फिर काउंटर पर गई। नर्स को रूम में आकर दवाइयाँ बताने में जोर आ रहा था। ये बची हुई दवाइयाँ थीं कुछ के नाम फट चुके थे ऐसे में फाइल पर देखकर दवाई समझना मुश्किल था। उसका बना हुआ मुँह देखकर फिर गुस्सा आने को हुआ लेकिन चुप ही रही।
अंततः रात लगभग नौ बजे हम घर पहुंचे जबकि शनिवार से डिस्चार्ज तय था और रविवार को पेपर्स भेजे जा चुके थे।
घर आकर राहत की सांस ली।
कविता वर्मा

#बायपास #bypass #minor_attack 

Saturday, December 26, 2020

उन आठ दिनों की डायरी 4

 उन आठ दिनों की डायरी 4

7 नवंबर 2020

सुबह जल्दी उठकर हास्पिटल पहुँची कुछ देर बाहर हाॅल में बैठी रही। गार्ड को बता दिया था कि मुझे मिलना है हसबैंड से और जानना है कि उनकी तबियत कैसी है? उसने कहा थोड़ी देर में बुलाते हैं। थोड़ी देर करते करते लगभग डेढ़ घंटा बीत गया अब धैर्य जवाब देने लगा। मैं फिर अंदर गई गार्ड नहीं था तो अंदर चली गई। नर्सिंग स्टेशन और वार्ड के बीच में खड़ी थी कि कोई दिख जाये तो उससे पूछ कर हसबैंड को देख आऊं। तभी वहाँ ड्यूटी डाक्टर आया और बिना कोई बात सुने चिल्लाने लगा। मैडम आप कल भी आईं थीं आपको बार बार अंदर नहीं आना है आप क्यों बार बार अंदर आ रही हैं?

बार बार कहाँ आ रही हूँ कल मुझे हसबैंड ने बुलवाया था रिपोर्ट लेने उसके पहले उन्हें खाना खिलाने आई थी क्योंकि पैर से एंजियोग्राफी करने के कारण वे उठ कर बैठ नहीं सकते थे। जो रिपोर्ट आपको मुझे उपलब्ध करवाना था वह आपने नहीं करवाई इसलिये मुझे आना पड़ा। लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था और लगातार चिल्लाता रहा फिर आखिर में बोला आपके हसबैंड ठीक हैं।

बिना बात की चिल्ला चोट से मैं आहत हुई। अपने पेशेंट का हालचाल जानना हर अटेंडेंट का अधिकार है और उसके लिये भेड़ बकरी जैसे हकाला जाये यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती थी। मैंने कहा कि आपने जो आखरी लाइन बोली वह सबसे पहले ठीक से बोल देते तो मैं चली जाती। बस यही तो जानना था मुझे कि मेरे हसबैंड कैसे हैं?

यह सुनकर उसका पारा फिर चढ़ गया और वह कहने लगा आपको अपने हसबैंड को यहाँ रखना है तो रखिये नहीं तो कहीं और ले जाइये।

अब यह बात असहनीय थी। मैंने कहा माइंड योर लैंग्वेज। वह फिर चिल्लाने लगा तब तक मैंने कहा ये कहने का अधिकार आपको तो क्या किसी को नहीं है यू जस्ट माइंड योर लैंग्वेज। तब तक और डाक्टर नर्स आ गये उन्होंने उसे शांत किया और अंदर ले गये। जाते जाते उसने डाक्टर मनोज बंसल को फोन लगाया जो हसबैंड का इलाज कर रहे थे। मैंने कहा जिसे फोन लगाना है लगाओ लेकिन अपनी हद में रहना मैं यहाँ इलाज करवा रही हूँ खैरात नहीं ले रही। मैं बाहर आ गई तभी डाक्टर बंसल का फोन आया क्या हुआ मैम?

मैंने कहा समझा लेना आपके ड्यूटी डाक्टर को तमीज से बात करे। ये मत समझना कि मैं हेल्पलेस हूँ। इलाज करवाना है तो करवाओ या ले जाओ अपने पेशेंट को यह कहने का अधिकार हास्पिटल के मालिक को भी नहीं है। हास्पिटल मेडिकल काउंसिल के नियमों से बंधा है मैं छोडूंगी नहीं उसे ।

मैंने उन्हें पूरी बात बताई कि कब कब और क्यों मैं अंदर गई थी और यह भी कि अगर मुझे टाइम टू टाइम मेरे पेशेंट की प्रोग्रेस रिपोर्ट नहीं मिलेगी तो मैं अंदर जाऊंगी रिपोर्ट लेने। मुझे ये रिपोर्ट सेकेंड ओपिनियन के लिए भेजना है और ये मुझे तुरंत चाहिए ये मेरा अधिकार है।

डाक्टर को भी शायद समझ आ गया कि मैं आसानी से हकाले जाने वाले लोगों में नहीं हूँ और इसलिए वह समझाने लगे जाने दीजिये मैम हो जाता है वगैरह वगैरह। इसके बाद डाक्टर ने हसबैंड के कलीग को फोन लगाकर सभी बातें बताई वे डॉक्टर के पूर्व परिचित थे। उनका फोन आया जो मुख्यतः मुझे शांत करने के लिए था कि कहीं मैं शिकायत न कर दूँ। मैंने कहा मैं किसी का बुरा नहीं करना चाहती लेकिन मैं कमजोर नहीं हूँ और रही बात शिकायत की तो मेरे हसबैंड की केयर में कोई कोताही हुई तो मैं नौकरी नहीं कैरियर भी खत्म कर दूंगी यह आप समझा देना।

मन बेहद क्षुब्ध था थोड़ी ही देर में भाई आ गया। मैंने उसे कुछ नहीं बताया क्योंकि अगर उसे पता चलता कि मेरे साथ इस तरह बात की गई है तो वह कोहराम मचा देता।

थोड़ी देर बाद मुझे अंदर बुलाया गया। हसबैंड को शायद कुछ पता न था उन्होंने कोई बात नहीं की और न ही मैंने। यह समय उनको टेंशन देने का नहीं था।

बाहर आकर बैठी तब देखा एक बेहद बुजुर्ग महिला बदहवास सी बैठी हैं। आसपास बैठे लोग उनके फोन से नंबर लेकर उनके रिश्तेदारों को फोन कर रहे थे। उनका मेडिक्लेम था या नहीं यह भी उन्हें नहीं पता था। उनका पोता दिल्ली में था उसे खबर की गई वह आने वाला था। उन्हें दवाइयों की लिस्ट दी गई जिसे किसी और पेशेंट के परिजन लेकर आये उन्होंने उन्हें पैसे दिये। पता चला कि सुबह सुबह उनके हसबैंड को खून की उल्टी हुई है और वे पडोसियों की मदद से उन्हें यहाँ लाईं हैं।

बोली भाषा से वे बिहार की लगीं मैंने पूछा कि यहाँ आप और आपके हसबैंड अकेले रहते हैं? बच्चे वगैरह कहीं बाहर हैं।

कहने लगीं कि बेटा तो यहीं है पोता अभी दिल्ली से आ रहा है। मैंने पिछले दो घंटे में उनके बेटे को नहीं देखा था और इसके बाद कुछ पूछने की हिम्मत ही नहीं हुई। ऊफ इतना अकेलापन झेलते वे किस ह्दय से यहाँ बैठी हैं उन्हें कुरेदना ठीक नहीं है। मैंने बात बदलते हुए कहा कि आपने खाना खा लिया।

खाना तो पडोसी लेकर आये थे लेकिन अंदर ही नहीं लाने दिया। यहाँ कैंटीन है वहाँ जाकर खा लूँगी।

दो बज रहे हैं कब खाएंगी पहले खाना खा लीजिये।

हाँ पोता आ जाये न फिर खाऊंगी ।

कब तक आयेगा?

चार बजे उसकी फ्लाइट है दिल्ली से।

अरे तब तो उसे पांच साढ़े पांच बज जाएंगे आने में। मैं खाना खाने जा रही हूँ कैंटीन आप चल रही हैं? मैं समझ गई थी कि अकेले जाने की घबराहट है कि इतने बड़े हास्पिटल में कहीं खो न जाऊँ।

वे तुरंत तैयार हो गईं। मुझे अंदर से एक फाइल दी गई थी कि सीएमओ से रूम अलाॅट करवा लूं मैंने वह पर्स में रखी कि लौटते में वह काम भी करवा लूंगी।

लिफ्ट तक पहुंचे कि हसबैंड दूसरे दरवाजे से लिफ्ट के सामने लाये गये। वे व्हीलचेयर पर थे। कहां तो सुबह मिलने के लिए इतनी हील हुज्जत हुई और अब वे यहाँ पब्लिक प्लेस में व्हीलचेयर पर बैठे हैं और लिफ्ट से ईको के लिए ले जाये जा रहे हैं जिसमें सभी रोगी और अटेंडेंट ले जाये जाते हैं। अब ये लूप होल बता दिये जाएं तो फिर कोई तिलमिला जायेगा इसलिए बस दो मिनट हैलो हाय करके हम नीचे कैंटीन में चले गये। 

कैंटीन में आंटी जी के लिए बिना प्याज लहसुन की पेशेंट वाली थाली ली उन्होंने तुरंत पर्स खोला पैसे मैं दूंगी। मैंने पैसे लेकर उनकी स्लिप कटवाई हमने खाना खाया और उन्हें लिफ्ट में छोड़ा और मैं सीएमओ आफिस चली गई।

सीएमओ ने कहा कि अभी कोई रूम खाली नहीं है। सेमी प्रायवेट भी नहीं है।

जनरल। आप फर्स्ट क्लास वाले हैं जनरल आपको जमेगा नहीं कहते हुए उन्होंने फाइल रख ली जैसे ही रूम खाली होगा मैं अलाॅट कर दूंगा।

मेडीकल इंश्योरेंस कंपनी से फोन आया कि आप एक लेटर दें कि पेशेंट का पहले कहीं इलाज नहीं हुआ है?

अरे ये क्या शर्त है क्या एक बार ही बीमार पड़ सकता है कोई? लेकिन एक बार इंश्योरेंस के चक्कर में पड़ गये तो आप चकरघिन्नी से घुमाए जाते हैं। मैंने लेटर लिख कर रखा था भाई उसे लेकर गया।

हसबैंड के कलीग का फिर फोन आया कि डाक्टर आपसे बात करना चाह रहे हैं लेकिन डर रहे हैं भाभीजी थोड़ा आराम से बात करियेगा।

मैंने कहा कि अगर वे आराम से बात करेंगे तो मैं भी करूँगी लेकिन गलत बात बर्दाश्त नहीं करूंगी। मेरे कोई सींग नहीं उगे हैं इसलिए उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

डाक्टर ने कहा कि मैडम आप चाहें तो वर्मा जी को आज ही डिस्चार्ज कर देते हैं क्योंकि संडे को डिस्चार्ज हो नहीं पाएंगे फिर मंडे को डिस्चार्ज करेंगे। अभी कोई रूम खाली नहीं है जब रूम मिलेगा तब शिफ्ट कर देंगे।

आज कैसे डिस्चार्ज करेंगे? अभी तो अटैक आये अडतालीस घंटे हुए हैं 72 घंटे आब्जर्वेशन में रखना पड़ता है न।

जी रखना तो चाहिए लेकिन रूम खाली नहीं है।

रूम नहीं है तो आईसीयू में रखिये लेकिन अभी मैं डिस्चार्ज नहीं करवाऊंगी। हद है यह तो मैंने मन में सोचा। वह तो अच्छा था कि भाभी से सुबह शाम बात हो रही थी और उसने अभी डिस्चार्ज करवाने से मना किया था नहीं तो ये लोग तो किसी भी पेशेंट को कभी भी डिस्चार्ज कर देंगे। गुस्सा तो आ रहा था लेकिन मैंने दबा लिया और यही कहा कि 72 घंटे के पहले डिस्चार्ज नहीं करवाऊंगी जब रूम मिले आप शिफ्ट करिये।

शाम को फिर दवाई मंगवाई गई जिसे अंदर पहुंचाया इसके साथ ही ईको की रिपोर्ट भी ली जिसमें पता चला कि हार्ट का एक लोब 30%डैमेज हुआ है अटैक से। रिपोर्ट भी भाभी को पहुँचा दी।

वहीं एक परिवार बैठा था उनके घर के बुजुर्ग लगभग हफ्ते भर से एडमिट थे। हालाँकि डाक्टर ने अभी डिस्चार्ज के बारे में स्पष्ट नहीं बताया था लेकिन वे डिस्चार्ज के बाद घर की व्यवस्थाओं के बारे में सोच रहे थे और पूर्व तैयारी के लिए सबको फोन लगा रहे थे। उन्होंने दिन-रात देखभाल के लिए मेल नर्स के लिए किसी को फोन किया और उसकी तनख्वाह और दूसरे खर्च की बात करने लगे जो लाख रुपये महीने से भी अधिक हो रहे थे। मैंने अपनी एक सखी के लिए कुछ दिन पहले ही मेल नर्स की खोज के लिए एक समूह में लिखा था और मेरे पास कुछ नंबर थे। उनका फोन बंद होने के बाद मैंने उन्हें वे सभी नंबर दिये साथ ही मेडिकल इक्विपमेंट जैसे पलंग वाकर व्हीलचेयर किराये पर मिलने वाली संस्था के बारे में उन्हें बताया। इस बीच वह महिला मोबाइल पर अरदास लगा कर कहीं बाहर चली गई। उसके शोर में बात करना मुश्किल था। मैंने गार्ड से कहा भैया इसे कम कर दो और उसने आकर उसे बंद कर दिया।

थोड़ी ही देर में आपसी बातचीत से खुशनुमा माहौल बन गया था। आंटी का पोता आ गया था। आंटी को ब्लड का इंतजाम करने को कहा था। मैंने पूछा कि अगर आपके पास कोई डोनर हो तो फोन करके बुलवा लें नहीं तो मैं किसी ग्रुप पर डालकर डोनर बुलवा लेती हूँ ।उनके पोते को भी कहा कि आप बेसमेंट में ब्लड बैंक में जाकर पता कर लीजिये कि ब्लड की उपलब्धता कैसी है?

शाम को एक बार मैं घर गई लाइट जलाईं पड़ोसियों को अभी तक कुछ नहीं पता था उन्हें घर का ख्याल रखने का कहा। रूम मिलने पर जरूरी कपड़े आदी रखे और बैग तैयार करके गाड़ी में रख दिया और वापस हास्पिटल आ गई ।

अंधेरा हो गया था मैं एक और बार सीएमओ के पास हो आई थी लेकिन कोई रूम खाली नहीं था। करीब नौ बजे मैंने पूछा कि कोई दवा तो नहीं मँगवाना है फिर मैं घर जा रही हूँ। वही गोलमाल जवाब मिला जरूरत होगी तो मँगवा लेंगे। मैंने कहा मैं घर जा रही हूँ।

गार्ड ने अंदर जाकर पता किया फिर मैं घर आ गई।

घर के कुछ जरूरी काम किये कपड़े बदले खाना खाया और दिन भर की थकान के साथ सुबह की बहस को दिमाग से निकालने के लिए मैंने टीवी चालू किया। लगभग सवा ग्यारह बज रहे थे कि अचानक मोबाइल बजा। मैं चौंक गई इतनी रात में किसका फोन है?

हास्पिटल से नर्स का फोन था कि मैम एक रूम अभी खाली हुआ है और सर को वहाँ शिफ्ट करना है।

इतनी रात में!! चौंक गई मैं ।यह कौन सा समय होता है रूम खाली करने का और पेशेंट को शिफ्ट करने का? आप कल सुबह शिफ्ट कर देना अभी तो मैं घर आ गई हूँ और उन्हें अकेले तो रूम में भेज नहीं सकते।

मैम कल तक रूम रहेगा या नहीं क्या पता। अगर आपको रूम चाहिए तो अभी शिफ्ट करना होगा। सर कह रहे हैं कि शिफ्ट कर दें वे अकेले रह जायेंगे आप सुबह आ जाना।

अरे ऐसे कैसे आप एक हार्ट पेशेंट को रूम में अकेले शिफ्ट कर देंगी? अभी आप रुकिये मैं पंद्रह मिनट में पहुंच रही हूँ और तब तक आप सर को अकेले नहीं छोड़ेंगी।

मैं जल्दी से तैयार हुई सामान गाड़ी में ही था दरवाजा लगाया गाड़ी स्टार्ट की और सूनी अंधेरी सड़क पर चल पड़ी। मैं तो मात्र पंद्रह मिनट दूरी पर थी लेकिन जो लोग दूर या दूसरे शहर में रहते हैं उनके लिये ऐसी स्थिति कितनी विकट होगी। ज्यों-ज्यों घटनाएँ घट रही थीं बाम्बे हास्पिटल के बड़े नाम के छोटे पन के दर्शन होते जा रहे थे।

आईसीयू में डिस्चार्ज की प्रक्रिया चल रही थी मैंने और पंद्रह मिनट इंतजार किया। अधिकांश लोग सो चुके थे। दो लोग उनकी नींद की परवाह किये बिना जोर जोर से बातें कर रहे थे। इच्छा तो हुई कि टोक दूँ लेकिन चुप ही रही।

पंद्रह बीस मिनट बाद हसबैंड बाहर आये हम बारहवीं मंजिल पर प्रायवेट रूम में पहुंचे। वहाँ फिर बीपी शुगर टेस्ट हुआ और सभी प्रक्रिया पूरी होते सोते सोते साढ़े बारह बज गये।

कविता वर्मा

#बायपास #minor_attack #bypass 

प्यार के दो बोल

 म.प्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय कथा क्रमशः आयोजन में देवास जाना हुआ। आग्रह था इसलिए मैं वहीं रुक गई। रात में रुकने का इंतजाम एक ह...